छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर उतारा लॉकडाउन
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की तीन इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र गहलोत ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में बी कॉम द्वितीय वर्ष की जयशिखा सेन ने प्रथम और बी कॉम प्रथम वर्ष की खुशी सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता की संयोजक डॉ ललिता परिहार ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के मानसिंह खींची ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के सुरेंद्र सिंह ने द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की आयुषी और लक्ष्मणराम ने संयुक्त रूप तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की खुशी सोलंकी ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के सुरेंद्र सिंह खींची ने द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की आयुषी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की वर्षा पुरोहित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने लॉकडाउन से उपजे हालातों को कैनवास पर उतारा।