जोनल अधिकारी कर रहें है ग्राम पंचायतों का भ्रमण,

पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप समिति की ली बैठक,

 कोविड गाईडलाईन की पालना कराएं,

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की दी जानकारी

जैसलमेर। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशों की पालना में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकनेगाईडलाईन की पालना करानेडोर-टू-डोर सर्वे कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करनेहोम आईसोलेट मरीजों द्वारा कोरोना प्रॉटोकॉल की पालना कराने के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों ने शुक्रवार को उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण स्थिति की जानकारी ली। शुक्रवार को कोषाधिकारी आनन्द जगाणी ने ग्राम पंचायत बड़ाबाग का भ्रमण कर कोरोना गतिविधियों की जानकारी ली। जिसमें बड़ाबाग सरपंच जशोदापीईईओ बड़ाबागउप सरपंच सवाईनाथकिशनघाट एवं बड़ाबाग के बीएलओ तथा एएनएम सहित ग्राम निगरानी दलों के वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के हिम्मत सिंह कविया ने हासूवा और भू ग्रामसहायक खनिज अभियन्ता भगवान सिंह एवं पूनमाराम ने अमरसागर में पंचायत स्तरीय कोर कमेटी की बैठक ली एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कपूरियाडेडाबडोड़ा गांवलाठीमोढ़ाराजीव गांधी सेवा केन्द्र देवी कोटखींवसरकुण्डारूपसीखीया तथा सनावड़ा में संबंधित जोनल अधिकारियों ने कोर कमेटी की बैठक ली। उन्होंने ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया कि वे कोरोना प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठावें एवं जो भी कोरोना लक्षण से ग्रसित हैऐसे लोगों की आरटी-पीसीआर जांच करानेजो लोग होम आईसोलेट है उन्हें परिवार के सदस्यों से अलग रहकर कोरोना प्रॉटोकॉल की पालना कराने को कहा ताकि वे अपने परिवार को अन्य सदस्यों को कोरोना से बचा सकें। जोनल अधिकारियों ने कोर कमेटी के सदस्यों से कहा कि वे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि गांव का एक भी व्यक्ति कोरोना के सर्वे से वंचित नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संभावित लक्षण वाले लोगों को आईएलआई मेडिकल किट लेने के लिए प्रेरित करने को भी कहा ताकि वे कोरोना के बुरे प्रभाव से बच सकें। इन अधिकारियों ने ग्रामीणों से आहवान किया कि वे त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोरोना प्रसार के रोकथाम के लिए जो गाईडलाईन जारी की है उसकी भी पूरी पालना करें। उन्होंने लोगों को यह भी संदेश दिया कि वे 30 जून तक विवाह समारोहअन्य सामाजिक समारोह आदि नहीं करें। इसके साथ ही वेबजह घर से बाहर नहीं निकलेंअनिवार्य रूप से मास्क पहनेसामाजिक दूरी की पालना करें एवं बार-बार हाथों को साबुन से धोते रहें ताकि वे कोरोना संक्रमण से बच सकें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। भ्रमण के दौरान जोनल अधिकारियों ने मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया। भ्रमण के दौरान इन अधिकारियों ने गांव में कोरोना के संबंध में लोगों कीकी जा रही आरटी-पीसीआर एवं रेपिड एंटीजन जांच कार्य का भी अवलोकन किया एवं एएनएम को निर्देश दिए की वे इस कार्य को प्रभावी ढंग से करेंजिससे गांव को कोरोना संक्रमण से बचा सकें। जोनल अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान कोर कमेटी के साथ ही ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि इसमें सामान्य से गंभीर बीमारी में उपचार के लिए 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की राशि का बीमा होता है एवं ऐसे रोगी इसका निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते है। उन्होंने नॉन-एनएफएसए परिवार जिन्होंने अभी तक इस योजना में पंजीकरण नहीं कराया हैउनका अधिक से अधिक पंजीकरण 31 मई तक कराएं ताकि वे लोग निःशुल्क उपचार का लाभ ले सकें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button