जीवनरक्षक आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मास्क का वितरण
जैसलमेर भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत
सेवा भारती समाचार
जैसलमेर। जो परोपकार के लिए जिया जाता है, वही सच्चा जीवन है इसी को चरितार्थ करते हुवे जैसलमेर भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत सोमवार को शहर के वार्ड संख्या 30 व 31 की वाल्मीकि कॉलोनी में जीवनरक्षक आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मास्क का वितरण किया। तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का निवेदन किया।
इस अवसर पर भाजपा कोविड-19 (सेवा ही संगठन) संयोजक एवं जिला मंत्री कँवराज सिंह चौहान ने बिना मास्क घूम रहे वार्ड वासियों से निवेदन किया की बिना वजह घर से बाहर न निकले, मास्क का प्रयोग करें एवं समय समय पर हाथ धोते रहें। उन्होंने बताया कि, जिले में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए संगठन द्वारा पूरे जिले में जनसेवा के कार्य किये जा रहे है तथा इस प्रकार के मास्क एवं काढ़ा वितरण के कार्यक्रम सभी वार्डों में किये जाएँगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आईदान सिंह भाटी, महामंत्री सवाई सिंह गोगली, जिला मंत्री महेंद्र तँवर, पार्षद ओम प्रकाश खत्री, पार्षद पारस गर्ग, पार्षद नरेंद्र गोयल, पार्षद महेंद्र बोरावट, कोविड-19 मीडिया संयोजक अजय बिस्सा, सह संयोजक मनीष गज्जा, साबिर खान, अशोक वाल्मीकि एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।