पूर्व सांसद श्रीमती शांति पहाड़िया के निधन पर संवेदना
सेवा भारती समाचार
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सांसद श्रीमती शांति पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गहलोत ने कहा कि श्रीमती पहाड़िया अपने पति एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री जगन्नाथ पहाड़िया के साथ जीवन पर्यन्त राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं। सांसद एवं विधायक रहीं श्रीमती पहाड़िया ने जनप्रतिनिधि के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।