बैंकों का निजीकरण अम्बडेकर के विचारों के खिलाफ: लोढा
- विधायक संयम लोढा ने अम्बेडकर जयंति पर आयोजित समारोह में लिया भाग
शिवगंज (जयन्तिलाल दाणा)। विधायक संयम लोढा ने कहां है कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको, बीमा कम्पनियों, उपक्रमों का निजीकरण करने का निर्णय बाबा साहब के विचार के खिलाफ है। इसी तरह कृषि विषय पर केन्द्र सरकार द्वारा कानून बनाना उनके द्वारा बनाये गये संविधान व प्रावधानों के विपरित है। संविधान में कृषि राज्यो का विषय है और बाबा साहब ने हर राज्य में अलग अलग तरह की खेती होने के कारण किसी केन्द्रीय अनूसचि में नही रखा। उनके 1918 में लिखे गये लेख में उन्होंने छोटे किसानों की हिमायत में सरकार की भूमिका खेती में जरूरी बतायी थी। इसी तरह मुम्बई विधानसभा में 1926 मे दिया गया उनका भाषण इसका सीधा प्रमाण है। विधायक संयम लोढा ने अम्बडेकर सर्किल नये बस स्टेण्ड पर डॉ बाबा साहब अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा आयोजित जयंति समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहां कि हम अम्बेडकर के ऋणी है कि उन्होंने एक खूबसुरत संविधान देश को दिया जिसके कारण भारत में लगातार प्रजातांत्रिक व्यवस्था जारी है। हर तबका आगे बढा और उम्मीदो का सफर जारी है। विधि मंत्री के रूप में स्तरीयोंनतजवद के पक्ष में उनके द्वारा बनाये गये कानून ने भारतीय समाज में परिवर्तन की बुनियाद रखी लोढा ने कहां कि हमे जय भीम का नारा लगाना ही चाहिए साथ ही उनके विचारों को जीना भी चाहिए। हमे आत्म लोचन करना चाहिए कि हम अपने परिवार और आसपास में अम्बेडकर के विचारों के अनुरूप कितने बदले है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घूंघट प्रथा के खिलाफ अभियान चला रहे है और हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। तहसीलदार रणछोडलाल मेघवाल ने कहां कि हर घर में बाबा साहब की तस्वीर होनी चाहिए, बाबा साहब हमारे भगवान है। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष दुर्गा रगाराम सोनल ने अतिथियों का साफा पहनाकर व रूपाराम हिन्डोनिया ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कमल चितारा ने किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रकाश मीणा, मंजू जैन, श्रीमती कुमावत एवं सैकडो कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार का वितरण किया गया।