शिक्षामंत्री के व्यवहार की निंदा
सिरोही। (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षकों को धमकाने एवं तानाशाहीपूर्ण व्यवहार की राजस्थान समग्र शिक्षक संघ द्वारा निंदा की गई है। सगंठन से जुड़े शिक्षकों ने कहा कि लोकतंत्र में अपने अधिकारों के लिए ज्ञापन देना एवं शांतिपूर्ण तरीके से मांग करना सबका अधिकार है। समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिंगार, मुख्य महामंत्री हरीश चंद्र प्रजापति, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान, रामनिवास जाखड़ प्रदेश महिला मंत्री मीनाक्षी त्यागी, संजू जाखड़ प्रदेश संगठन मंत्री मोहन स्वामी, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, रामजीलाल मीना, लोकेश शर्मा डालूराम मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष मुव्बस्सर अली, विक्रमसिंह सेहरा, मांगीलाल परमार, रामधन बेरवा, सरोज राठौड, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता इत्यादि पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री के तानाशाही पूर्वक किए गए व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मान सम्मान का ख्याल रखा जाना चाहिए।