जिले में 45 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के 1लाख से ज्यादा टीके लग चुके

सिरोही।  कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इस महामारी से डरना नहीं है लेकिन एहतियात बरतते हुए लड़ना है। इसके लिए लोग तैयार भी दिख रहे हैं क्योंकि अब टीकाकरण के लिए उत्साह दिख रहा है। केंद्रों पर भीड़ नजर आ रही है। लोग खुद भी वैक्सीन लगवा रहे हैं और परिचितों को भी प्रेरित कर रहे हैं। बता रहे हैं कि वैक्सीन सुरक्षित है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई और आप भी लगवाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर जिले के सभी केंद्रों पर उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है। जिले में 45 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के 139549 तीखे लग चुके है कोई किसी प्रकार से साइड इफेक्ट नजर नही आ रहा है। आगे आकर समय कोविड का टीका लगवाए जिससे महामारी से बचा जा सके। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगो के 73175 व 45 साल से 59 साल तक उम्र के 66374 लोगों के कोविड का टीका लग चूका है, कोई किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नजर नही आया है एक अप्रैल से सरकार ने 45 वर्ष आयु से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। अगर आप इस दायरे में आते हैं तो देर न करें और वैक्सीन लगवा लें। अगर हम दोनों डोज लगवाएंगे तो कोरोना वायरस की गंभीरता कम होती है। हमें खुद वैक्सीन लगवाने के साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित भी करना चाहिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button