विधायक व महापौर ने वैक्सीनेशन शिविरों का अवलोकन किया

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। शास्त्रीनगर स्थित लॉयन्स क्लब भवन में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर का जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार व दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने अवलोकन कर आमजन को दी जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक मनीषा पंवार व महापौर वनिता सेठ ने सेक्टर सरदारपुरा प्रभारी डा. तेजस मित्तल, पार्षद नरेश जोशी, पार्षद योगेश व्यास, पार्षद पूजा राठी, पार्षद प्रतिनिधि इलियास मोहम्मद, पार्षद प्रतिनिधि हकीम मारवाड़ सहित कोविड-19 वैक्सीनेशन से लाभान्वित लाभार्थियों से शिविर व्यवस्थाओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवद्र्धन किया। सेक्टर सरदारपुरा में 45़ की उम्र वाले 330 लोगों की हुई कोविड-19 प्रथम डोज वैक्सीनेशन में पार्षद नरेश जोशी, पार्षद योगेश व्यास, पार्षद पूजा राठी व विरेन्द्र सिंह सोलंकी का विशेष सहयोग रहा। टीका लगवाने में सुनील शर्मा, नर्सिंग स्टॉफ मिनाक्षी शर्मा, शिल्पा विश्नोई, कविता चौधरी, सीमा माथुर, शशिकला, हेमलता, ममता, कुलदीप व बीएलओ शौेकत अली लोहिया ने सहयोग प्रदान किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button