वार्ड नं. 11 प्रताप नगर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन
- पार्षद अजय जोशी ने गली-गली घुमकर लोगों को टीका के लिए जागृत कर रहे है
जोधपुर। प्रताप नगर निहारिका पार्क वार्ड नं. 11 में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साह से भाग लेकर टीका लगाया।
वार्ड नं. 11 के पार्षद अजय जोशी ने बताया कि प्रताप नगर वार्ड नं.11 निहारिका पार्क मेें राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वैक्सीनेशन शिविर आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड नम्बर 11 के 45 वर्ष से उपर के महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह भाग लेकर टीका लगाया। पार्षद अजय जोशी द्वारा घर-घर जाकर लोगों टीका लगाने के लिए प्रेरित किया तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन से लाभान्वित लाभार्थियों से शिविर व्यवस्थाओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया।
प्रताप नगर वार्ड नम्बर 11 के लोगों की हुई कोविड-19 प्रथम डोज वैक्सीनेशन में पार्षद अजय जोशी व प्रताश्वेतश्वर युवा मण्डल के कार्यकर्ताओं विशेष सहयोग रहा। पार्षद जोशी ने कहा कि जनता से अपील की कोविड-19 टीका आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कोविड-19 से होने वाली बीमारियों से आपको बचाता है। आप सभी 45 से अधिक उम्र के सम्मानीय नागरिक ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सेन्टर पर आकर स्वयं, परिवार के सदस्यों के कोविड-19 टीका लगवाकर सुरक्षित व स्वस्थ रहे। इस अवसर प्रताप युवा मण्डल के सभी कार्यकर्ता गोपाल छंगाणी, वरूण दाधिच, चन्द्रशेखर परिहार, ललित, आदि का सराहनीय सहयोग प्रदान किया।