किसान नेता टिकैत के काफिले पर हमले को लेकर आक्रोश जताया
जोधपुर। किसानों के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत के काफि ले पर शुक्रवार को घात लगाकर हमला करने की घटना को लेकर किसान व ग्रामीण वर्ग में आक्रोश है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जोधपुर संभाग के अध्यक्ष यूआर बेनीवाल व संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सोहन मेहता ने कहा है कि किसान नेता टिकैत के हासोली में विशाल किसान महापंचायत के सम्पन्न होने के बाद किसान महापंचायत को सम्बोधित करने अपने काफि ले सहित वानसूर जा रहे थे। वहां बीच में तारापुर चौराहे पर टिकैत के काफि ले पर घात लगाकर हमला करके पत्थरों की बरसात कर कई कारों के शीशे तोड़ डाले व वाहनों को क्षतिग्रस्त करते बड़े-बड़े पत्थर फेंककर किसानों को भयभीत करने, टिकैत के अगले पड़ाव पर जाने व रोकने के लिए तथा किसानों को उग्र-आंदोलित करने की रणनीति के साथ यह हमला किया गया है। बेनीवाल व मेहता ने कहा कि यह हमला एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत किया गया है।