कर्मचारी महासंघ की जिला बैठक संपन्न

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला बैठक फौजदारों के मंदिर बीएमएस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी की अध्यक्षता व बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी तथा वरिष्ठ कर्मचारी व शिक्षक नेता गोपाल सिंह राव के सानिध्य में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सहभागिता की। इस मौके पर कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव ने राष्ट्रवादी विचारधारा से सबको काम करने की नसीहत दी। कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, निजीहित उसके बाद का विषय है। जातिवाद, भाई भतिजावाद करने वाले संगठनों का वजुद दूसरों की छत्रछाया पर निर्भर करता है। हम व्यक्ति के लिए नहीं विचारधारा को लेकर काम करते है। जिला मंत्री सुरेश कुमार प्रजापत ने बीएमएस तथा विचारधारा परिवार की रीति नीति से कार्यकर्ताओं को काम करने की अपील की। जिला दशरथ सिंह भाटी ने नई जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन की घोषणा की। भाटी ने न्यू पेंशन स्कीम का पूरजोर विरोध किया तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जिले में बहुत बड़े आंदोलन को लेकर रणनीति पर चर्चा की। भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं आपस में एक परिवार के सदस्य की तरह मिलकर काम करने की आवश्यकता समझाई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सविता कुमारी गर्ग, देवी सिंह परमार, संपत राम चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, सहायक कर्मचारी संघ से बलवंत सिंह राव, पुखराज शवंचा, छगन लाल पटेल, वन विभाग से सोनाराम देवासी तथा मंत्रालयिक कर्मचारी से श्रीमती विमला कुमारी ने भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button