शेर मोहम्मद शाह को जोधपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
- एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इण्डिया ने
जोधपुर। एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउन्डेशन इण्डिया द्वारा शेर मोहम्मद शाह को जोधपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इंजीनियर नासिर शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष इण्डिया ने नियुक्ति पत्र जारी कर एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इण्डिया में शेर मोहम्मद शाह को जोधपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति उन्हें जोधपुर शहर में शाह समाज के लिए बेहत्तर कार्य करने व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने कारण प्रदान की गई है। साथ ही जल्द ही शाह को जोधपुर जिला कार्यकारिणी गठित करने का आश्वासन प्रदान किया गया। वहीं शेर मोहम्मद शाह की इस नियुक्ति से शाह समाज जोधपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीजू शाह ने खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत किया एवं एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंउेशन इण्डिया का आभार जताया।