टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, महिलाओं का सम्मान

जोधपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए बजट पर चर्चा की एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभागवार बजट का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर प्रगति रिपोर्ट व वर्ष 2021-22 का एक्शन प्लान अप्रेल के प्रथम सप्ताह में भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्ययोजना 2021-22 पर चर्चा कर प्रतिभागियों से सुझाव मांगे गए तथा प्लान का अनुमोदन किया गया। योजना में आवंटित बजट का पूर्ण उपयोग करने, योजना के जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर होर्डिंग्स, फ्लेक्स लगाने व सोशल मिडिया जैसे व्हॉट्सअप, फेसबुक आदि पर स्थानीय भाषा में विडियो, स्लोगन आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी महिला, बालिका जिन्होंने विकट परिस्थितियों में बालिका व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत किया है उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढाओ ब्राण्ड एम्बेसेडर के रूप में चिन्हित कर रॉल मॉडल के रूप में योजना का प्रचार प्रसार करवाया जाए। वेदांता लिमिटेड द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पोषण व शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता के लिए कार्यक्रम तैयार कर आकाशवाडी के माध्यम से प्रसारित करने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाने के लिए कार्ययोजना के बारे में बताया। आईपीई ग्लोबल संस्था द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजनान्तर्गत बालिकाओं का नामांकन बढाने, छात्रवृति वितरण संबंधित सुधार बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता के क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव के संबंध में संस्था से चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए साथ ही ब्लॉक स्तर पर नियमित बीटीएफ बैठको के आयोजन के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा ने इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना, 2020-21 अन्र्तगत व्यक्तिगत श्रेणी में सम्मानित किया। बैठक में भागचन्द्र एडीसीपी कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व, श्रवण सिंह उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, फरसाराम विश्नोई उपनिदेशक महिला अधिकारिता, सुश्री सुनिता बेनीवाल संरक्षण अधिकारी महिला अधिकारिता, सरोज चौधरी सब इन्सपेक्टर महिला थाना जोधपुर ग्रामीण, किरण गोदारा सब इंसपेक्टर महिला थाना जोधपुर पश्चिम, श्रीमती सरला दाधिच डी.सी. पीसीपीएनडीटी, श्रीमती आशा बोथरा सचिव मीरा संस्थान, करणी सिंह नाथावत जिला समाज कल्याण अधिकारी सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता, डॉ अनामिका स्त्री रोग विशेषज्ञ पावटा अस्पताल, मीनाक्षी बोराणा रैंजर लीडर तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में फरसाराम विश्नोई उपनिदेशक महिला अधिकारिता द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button