सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे प्रेरित

जोधपुर। राज्य सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन करवाने का लक्ष्य दिए जाने के बाद नगर निगम उत्तर ने अगले एक पखवाड़े में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों तक पहुंच कर उन्हें वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित करने की कार्य योजना तैयार की है। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर, इंसिडेंट कमांडर विकास राजपुरोहित मंगलाराम और अनिल पूनिया के साथ नगर निगम उत्तर के पांच अलग-अलग वार्डो में जाकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।
आयुक्त उत्तर तोमर ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाते हुए राज्य सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लाभार्थियों को वैक्सीनेशन करवाने का लक्ष्य दिया है, जिस पर नगर निगम उत्तर की टीम ने अगले 15 दिनों तक वार्ड वार शिविरों का आयोजन कर कोरोना वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया है। नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी इंसिडेंट कमांडर अपने-अपने वार्डों में प्रत्येक दिन दो शिविर का आयोजन करेंगे। शिविर लगने से 1 दिन पूर्व नगर निगम, मुख्य सफाई निरीक्षक वार्ड प्रभारी, आशा सहयोगिनी वार्ड पार्षद के साथ मिलकर मतदाता सूची से मिलान करते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लाभार्थियों के नाम से पर्ची का वितरण करेंगे, साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की पेंपलेट दी जाएगी और उन्हें अगले दिन आयोजित होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन कैंप आकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। तोमर ने बताया कि उस क्षेत्र की एएनएम 1 दिन पूर्व सभी लाभार्थियों को फोन कर अगले दिन आयोजित होने वाले इस शिविर में आने के लिए आग्रह करेगी
नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि 1 अप्रैल को वार्ड संख्या 10, 11, 58, 67, 36 ओर 49 में, 2 अप्रैल को 24, 31, 45 ओर 56 में, 3 अप्रैल को वार्ड संख्या 20, 25, 5, 12, 59, 68, 37 और 41 में, 5 अप्रैल को वार्ड संख्या 21, 32, 1, 13, 60, 69, 48 और 54 में, 6 अप्रैल को वार्ड संख्या 26, 33, 4, 14, 61, 70, 38 और 40 में, 7 अप्रैल को वार्ड संख्या 22, 27, 3, 15, 62, 71, 48 ओर 53 में, 8 अप्रैल को वार्ड संख्या 16, 17, 39 ओर 43 में, 9 अप्रैल को वार्ड संख्या 7 में, 10 अप्रैल को वार्ड संख्या 28, 34, 63, 72, 44 और 52 में, 12 अप्रैल को वार्ड संख्या 29, 35, 64, 73 और 42 में और 13 अप्रैल को वार्ड संख्या 46 में निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन का कैंप आयोजित किया जाएगा।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button