अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सर आकाश व कोच बारासा का भव्य स्वागत किया
- जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया
जोधपुर। भारतीय नौसेना के अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सर आकाश कुमार व अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुनील बारासा का जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह भेंटकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव प्रसन्न तेजी ने बताया आज जोधपुर बॉडी बिल्डिंग संघ द्वारा जोधपुर अन्तरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर तैयार करने के लिए विशेष योगदान के लिए अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुनील बारासा एवं भारतीय नौसेना के अन्तराष्ट्रीय बॉक्सर आकाश कुमार अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने लिए के लिए जोरदार स्वागत एव अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद शाहिन अंसारी व अय्युब खान द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पार्षद शाहिन अंसारी, फिटरनेश एक्सपर्ट नौशाद अंसारी, रफीक अंसारी, सचिव प्रसन्न तेजी, अब्दुल नासिर, कोषाध्यक्ष विजय हंस, पूर्व नॉर्थ मिस्टर इंडिया अयूब खान , प्रदीप बारासा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।