अज्ञात लोगों ने किया सांड पर कुल्हाड़ी से वार
सिरोही। शिवगंज उपखंड क्षेत्र के बागसीन पंचायत के भेव गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर नंदी को गंभीर रूप से घायल किया । जगह-जगह कुल्हाड़ी के बड़े घाव तथा पीठ पीछे कुल्हाड़ी फसी मिली । रक्त स्त्राव अधिक हो रहा था ।आसपास के ग्रामीणों ने उसे इस हालात में घूमते देखा तभी स्थानीय कार्यकर्ता मुपाराम भील को बताया गया । वहां सभी ग्रामीण व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर ओम श्री गजानन सेवा मंडल अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा पालडी एम की सूचना दी ।मीणा ने कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया । पालड़ी-एम ,भेव तथा बागसीन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कुल्हाड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद नंदी के पीठ से बाहर निकाला गया । कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए घायल गोवंश के पास गौ हत्या बंद करो के नारों के साथ में विरोध प्रकट किया ।पालडी- एम पुलिस को सूचना दी ।उन्होंने भी मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया ।कार्यकर्ता ने गो हत्या बंद करो के नारे लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की ।पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया । सदस्य मीणा ने बताया कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है । बेजुबान पशुओं की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है । इनके ऊपर कई बार कुल्हाड़ी से हमले होते हैं । नासमझ पशु खेतों में चरने चले जाते हैं तो लोग अत्याचार करते हैं । फांसी देना ,पीटना, कुल्हाड़ी मारना अपराध हैं ।कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने हेतु प्रशासन को अवगत चेतावनी दी ।प्रशासन ने कुल्हाड़ी को जप्त कर पुलिस थाने में रखा गया है ।प्रशासन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने घायल सांड को टेंपो में भरकर गंभीर हालात में सांड को परलाई गौशाला भेजा ।जहां इलाज उपचार शुरू करवाया गया । इस मौके पर पुलिस थाना पालड़ी एम से एएसआई रमेश चंद, हैड कोंस्टेबल डूंगर सिंह , गो सेवक गोवर्धन सिंह, उदय सिंह, गोपाराम मीणा विक्रम सिंह भट्टा राम मीणा ,शैतान सिंह, छोगाराम, ईदाराम भील, शंकर लाल मीणा ,मगनाराम बिल छगनलाल रावल, मुकेश कुमार राणा सोनाराम भील दिलीप कुमार ,अशोक बागरी, रमेश बागरी ,अरविंद बावरी हेमंत हीरागर आदि उपस्थित रहे। गो भक्त गोपालसिंह राव ने इस कुकृत्य की पुरजोर निंदा और भर्त्सना करके दोषियों को दण्डित करने की गुहार की ।