विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन तथा एनपीपी सेवा ट्रस्ट ने वितरित की थैलियां
सेवा भारती समाचार।
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। शहर में विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन तथा नोपाजी पोशीदेवी प्रजापति सेवा ट्रस्ट ने कपड़े की थैलियां वितरित की। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से सामान देने के लिए कागज व कपड़े के थैले तथा छोटी थैलियां रखने की अपील की। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख तथा एनपीपी सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह राव ने बताया कि विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक प्रकल्पों पर कार्य कर रहा है। सिरोही जिले में जन्मदिवस, शादी की वर्ष गांठ आदि यादगार दिनों पर पौधारोपण करवाता है। एक व्यक्ति एक पौधा मिशन में सहयोगी की भूमिका में है। प्लास्टिक उन्मूलन हेतु कपड़े की थैलियां वितरित कर रहा है। पेड़ पौधों के ऊपर किले लगाना तथा बैनर लगवाने के विरुद्ध अभियान में सहयोगी की भूमिका में है। गौरैया के लिए घौंसले जल तथा चुग्गा पात्र वितरित कर रहा है। विश्व पर्यावरण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख राव के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवडा, जिला सचिव श्रीमती इंद्रा खत्री, संयुक्त सचिव सविता कुमारी, अनिता चव्हाण, एनएसएस की प्रभारी श्रीमती वर्षा त्रिवेदी ने गाइड बालिकाओं व एनएसएस की सेविकाओं के के साथ सिरोही शहर में कपड़े की थैलियां वितरित की। राव ने व्यापारियों को प्लास्टिक थैली मुक्त होकर व्यापार करने तथा कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पुरी पालना की गई।