त्यौहार स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई संचालन अवधि

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों के ठहराव व समय-सारणी पूर्ववत रहेंगे। ये ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 09708/07 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से 1 अप्रेल से 30 जून तक व बान्द्रा टर्मिनस से 3 अप्रेल से 2 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 02473/74 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 5 अप्रेल से 28 जून तक (प्रत्येक सोमवार ) व बान्द्रा टर्मिनस से 6 अप्रेल से 29 जून तक (प्रत्येक मंगलवार), गाड़ी संख्या 02489/90 बीकानेर-दादर सुपरफ ास्ट द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 3 अप्रेल से 29 जून तक (प्रत्येक मंगलवार व शनिवार) व दादर से 4 अप्रेल से 30 जून तक (प्रत्येक बुधवार व रविवार), गाड़ी संख्या 04817/18 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से 1 अप्रेल से 28 जून तक (प्रत्येक सोमवार व गुरुवार) व बान्द्रा टर्मिनस से 2 अप्रेल से 29 जून तक (प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार), गाड़ी संख्या 04854/53 जोधपुर-वाराणसी त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 1 अप्रेल से 28 जून तक (प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शनिवार) व वाराणसी से 3 अप्रेल से 30 जून तक (प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार), गाड़ी संख्या 04864/63 जोधपुर-वाराणसी त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 2 अप्रेल से 29 जून तक (प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार) व वाराणसी से 2 अप्रेल से 29 जून तक (प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार), गाडी संख्या 04866/65 जोधपुर-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 7 अप्रेल से 30 जून तक (प्रत्येक बुधवार) व वाराणसी से 8 अप्रेल से 1 जुलाई तक (प्रत्येक गुरुवार), गाड़ी संख्या 04888/87 बाड़मेर-ऋ षिकेश स्पेशल ट्रेन बाड़मेर से 1 अप्रेल से 30 जून तक व ऋ षिकेश से 2 अप्रेल से 1 जुलाई तक की अवधि बढ़ाई गई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button