राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गिरादडा पाली में गुरूवार को इनर व्हील
पाली। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गिरादडा पाली में गुरूवार को इनर व्हीलक्लब की ओर से विधार्थियो को अध्ययन सामग्री के साथ जूतो का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य चन्देश पाल सिंह करणोत ने बताया कि इनर व्हील क्लब अध्यक्षा श्रीमती डिम्पल गर्ग,सचिव अंजना सर्राफ,सदस्य सुबुदि समदडिया एवं पुष्पा गादिया की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत कक्षा 6 से 8 तक के सौ से अधिक विधार्थियो को अध्ययन सामग्री, जूते एवं स्कूल बेग का वितरण किया गया। इस मोके पर अध्यक्षा गर्ग ने कहा कि इनर व्हील एक अन्तराष्ट्रीय क्लब है जिसका संचालन केवल महिलाओ द्वारा ही किया जाता है। इसका मुख्य उदेश्य मित्रता के साथ सेवा करना है जो हर अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगो को लाभान्वित करता है। उन्होने विधालय को आवश्यकता पडने पर हर संभव सहयोग देने की बात कही। क्लब सदस्यो ने विधालय के उत्कृष्ट संचालन एवं शैक्षिक माहोल को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होने विधालय की शिक्षिका श्रीमती मीना टिलवानी द्वारा अध्ययन के साथ सामाजिक सरोकार निभाने के लिए भी आभार जताते हुए कहा कि उन्ही के विशेष प्रयासो के कारण आज जरूरतमंद विधार्थियो को अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो पाई। संचालन शा.शिक्षक सोहन लाल शर्मा ने किया।