कहा- राजस्व अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक आमजन को करे लाभांवित

जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने जिले के राजस्व अधिकारियों को जन समस्याओं का तत्परता व संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में आमजन की सुनवाई करते हुए उनकी समसयाओं का त्वरित निराकरण करने की मंशा से कार्य करे।
जिला कलेक्टर कलेक्ट्रेट सभागार में लगभग 4 घंटे चली राजस्व अधिकारियों की बैठक के अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी शासन व प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते है। वे अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समझते हुए जनकल्याणकारी योजनाओ से जनता को लाभान्वित करने में अपनी सतत भूमिका निभाएं। जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व अधिकारी राजस्व न्यायालयों में लम्बित राजस्व मुकदमों की नियमित सुनवाई कर आमजन को समय पर राहत प्रदान करवाये। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों को तुरन्त निस्तारित करने व नियमित रूप से अधिनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेन्शन प्रकरणों, आधार सीडिंग, लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग के संबंधित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से विकास अधिकारियों, तहसीलदारों, पटवारियों के साथ बैठक आयोजित कर राजस्व से संबंधित पेन्डेसी का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर की तर्ज पर कहा कि प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर भी रात्रि चौपाल व जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की समस्यों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करवाये। उन्होंने कहा कि नियमित ई चौपाल व जनसुनवाई से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढता है और उनकी समस्याओं को निराकरण कर ही हम अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर सकते है। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का समयबद्व व त्वरित निस्तारण के लिए संपर्क पोर्टल, 181 हैल्पलाईन, राईट टू सीएम सहित विभिनन माध्यम बनाए गए है। इन पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों, सीमाज्ञान, पत्थरगढी के मामलों पर विस्तार से चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए आर टी ओ, खनन विभाग व पुलिस प्रशासन सतत्, संयुक्त कार्यवाही करते रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि इस ओर आर टी ओ द्वारा एक माह में 127 वाहनों के चालान किए गए। खनन विभाग द्वारा 22 प्रकरण दर्ज हुए व एक एफ आई आर भी दर्ज की गई। इसी के साथ जेसीबी, टेलर, डम्पर आदि को सीज भी किए गए।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्य क्षेत्रों में धर्मकांटो का भी निरीक्षण जांच की जाएं तथा उनके पास पड़े बजरी आदि के स्टॉक हटाने की कारवाई करें। साथ ही उन्होंने प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर खनन विभाग द्वारा की गई कारवाई का विवरण लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन के कार्य को प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवन्त मण्डा सहित जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी तथा तहसीलदार उपस्थित होकर विचार विमर्श किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button