नारी शक्ति के जज्बे ने कोरोना को दी शिकस्त

जोधपुर। विश्व स्तरीय महामारी कोरोना ने समूचे विश्व को आर्थिक रूप से कमजोर करने का कार्य किया। इस दौरान अनेक युवाओं की नौकरी गई तो मध्यम वर्गीय परिवारों ने आर्थिक तंगहाली का सामना किया। लेकिन भारतीय परिवेश ने कोरोना के दौरान उपजे हालातो का डटकर मुकाबला किया। देश की नारी शक्ति की पैसा बचाने की आदत के चलते कोरोना काल सकुशल चला गया।
सुरेश राठी ग्रुप के निदेशक सौरभ राठी ने बताया कि कोरोना ने देश की इकोनोमी की कमर तोड दी, लेकिन भारतीय परिवारों का ज्यादा नुकसान नहीं हुबा। महिलाओं की घर के हर कोने में कुछ पैसे छुपाकर रखने की आदत ने परिवारों को आर्थिक रूप से सहारा दिया। कोरोना काल में देश व समाज को सेवा के माध्यम से सन्देश देने वाली ऐसी चुनिंदा महिला शक्ति का सम्मान किया जाएगा, मौका होगा नेक्सेस पीआर मीडिया के राज्य स्तरीय समारोह के तीसरे संस्करण का। जिसमें विशिष्ट क्षेत्रों में अपना परचम लहरा चुकी महिलाओं का 6 मार्च को पांच बत्ती स्थित होटल पार्क प्लाजा में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
डॉ कामदार अस्पताल के निदेशक डॉ गुलाम अली कामदार ने कहा कि पेंडेमिक के दौरान महिलाओं ने मोर्चा संभाला। आधी आबादी ने चिकित्सा, पुलिस, सफाईकर्मी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षिका व नर्सेज के रूप में अपनी सहभागिता निभाईं। फाइनेंस फैडरेशन ऑफ इंडिया के आदर्श शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान महिलाओं ने सेवा को ध्येय वाक्य बनाया। इससे यह साबित हो गया कि आदर्श गृहणी को कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग व कोषाध्यक्ष डॉ दीपक सिंह शेखावत ने कहा कि कोरोना काल में क्लब में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्य किए। जिसमें महिलाओं ने बढचढ कर भागीदारी निभाई। एक महिला के आगे आने से एक परिवार और बाद में पूरा समाज आगे बढता है।
अंश बैटरीज के योगेश सहगल ने बताया कि समारोह में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, फैशन, ब्यूटी, बिजनेस, समाजसेवा व कारपोरेट सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों की चयनित महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। नेक्सेस पीआर की समन्वयक तथा कार्यक्रम संयोजक कुमुद गौड ने बताया कि वुमन आनर डे के लिए इसके लिए फोन नम्बर 80030-50505 या ई मेल पर नि:शुल्क पंजीयन कराया जा सकता है।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button