राज्यसभा सांसद ने रेलवे के अधिकारियों से लिया फीडबैक

जोधपुर। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने सर्किट हाउस में डीआरएम व इंजीनियरिंग विभाग सेक्शन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि सांसद गहलोत ने जोधपुर रेलवे के अधिकारियों के समक्ष विभिन्न विषयों को रखा। सांसद गहलोत ने जोधपुर के लिये मुख्य रेलवे स्टेशन जोधपुर पर यात्री भार कम करने की दृष्टि से बनाड़ से दईजर और तिवंरी से लूणी और दईजर से सालावास के क्रियान्विति के संबंध में अब तक की प्रगति रिपोर्ट एवं सर्वे के अनुसार जेडीए से जमीन आरक्षित करवायी जाने के प्रस्ताव को शीघ क्रियान्विती करवाने के के लिये जोर दिया एवं डीआरएम को निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशन से राईकाबाग स्टेशन तक स्वच्छता अभियान जनसहयोग से चलाया एवं जोधपुर-जयपुर दोहरीकरण की प्रगति रिपोर्ट, जोधपुर से अहमदाबाद इन्टरसिटी चलाने के साथ-साथ जोधपुर महानगर को दक्षिण भारत से जोडऩे के लिये नियमित रेलों को चालु करने के प्रस्ताव की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई। तमाम विषयों पर डीआरएम ने वर्तमान प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया और शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button