मंहत भागीरथ गिरी के हत्या प्रकरण का राजफाश कर दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

  • अभियुक्तों की गिरफ्तारी से नकबजनी, चोरी लुट, मोटर साईकिल चोरी, मर्डर सहित दर्जनों वारदातों का हुआ खुलासा
  • अभियुक्त इस्लाम गुजरात जेल अभिरक्षा से चल रहा था फरार

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। पीपलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात मुल्जिमो द्वारा संत की निर्मम हत्या कर मंदिर में लूट करने की वारदात को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही हिम्मत अभिलाष आईपीएस ने विशेष टीमों का गठन किया जाकर जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इस पर मिलन कुमार जोईया अति. पुलिस अधीक्षक सिरोही व किशोरसिंह आरपीएस वृताधिकारी पिंडवाडा के निकटतम सुपरविजन में जिला साईबर सैल सिरोही द्वारा प्रदान किए गए तकनिकी सहयोग से छगनलाल डांगी उनिपु थाना अधिकारी स्वरूपगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शातिर नकबजन इस्लाम खान सुमरा उर्फ मोंदु पुत्र मेहराब खान जाति मोईला ला मुसलमान निवासी बालुंदरा पुलिस थाना अमीरगढ, जिला साबरकांठा गुजरात तथा उसके सहयोगी श्री रमेश कुमार पुत्र मोडाराम जाति मेघवाल निवासी केशवणा पु.था. कोतवाली जालोर को दस्तयाब कर तकनिकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर पुलिस थाना पालडी एम क्षेत्र के गांव बेरा विलपुर में स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में लूट व महंत श्री भागीरथ गिरी उर्फ भगवत गिरी महाराज की हत्या करना स्वीकार किया, जिस पर दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तो द्वारा दर्जनों भर वारदाते करना स्वीकार किया है। अभियुक्तों से और भी काफी वारदाते खुलने की संभावना हैं।
यह था घटनाक्रम
गत 1 फरवरी को दोपहर में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर वेराविलपुर में अज्ञात अभियुक्तो द्वारा मंहत भागीरथ गिरी उर्फ भगवतगिरी जी महाराज की हत्या करने की नियत से सिर पर चोटे मारी, जिससे महंत भागीरथ गिरी गंभीर घायल हो गए। इनकी बाद में दौराने ईलाज मृत्यु हो गई। वगैराह पर प्रकरण संख्या 20, 1 फरवरी पुलिस थाना पालडी एम पर दर्ज किया जाकर अनुसंधान व अज्ञात अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।
अभियुक्तों द्वारा कबुल की गई वारदाते
गत 26 दिसंबर 2020 को पालनपुर जेल के कोविड वार्ड की खिडकी तोडकर फरार होना, 30 दिसंबर 2020 को कस्बा सरूपगंज में स्टेट बैंक गली से मोटर साईकिल चोरी करना, 8 जनवरी 2021 को रात्रि में पाली शहर के नए बस स्टेंड के पास से स्पलेंडर मोटर साईकिल चोरी करना, 13 जनवरी 2021 को दिन में सोजत सीटी जिला पाली से अस्पताल के सामने से
मोटर साईकिल चोरी करना, 14 जनवरी 2021 को दिन में पुलिस थाना आबूरोड सदर के गिरवर गांव में गणेश मंदिर चोरी कर नकदी तथा एलसीडी चोरी करना, 28 जनवरी 2021 को कस्बा सरूपगंज के गुर्जर मोहल्ला से मोटर साईकिल चोरी करना, 30 जनवरी को जिला जालोर के एलाणा रटुजा सडक के किनारे माताजी के मंदिर का ताला तोडकर कंठी चुराना, 30 जनवरी 2021 को जिला जालोर के बिसनगढ में मांडवला रोड पर दरगाह के दानपात्र के ताले तोडकर चोरी, 1 फरवरी 2021 को दिन में पीपलेश्व महादेव मंदिर वेरा विलपुर में लुट व महंत के साथ मारपीट कर मंहत को मृत समझ कर फरार होना, 2 फरवरी 2021 को दिन में अमरापुरा दांतराई में मामाजी के मंदिर का दान पात्र तोडकर चोरी करना, 2 फरवरी 2021 को दिन में जीरावला जैन मंदिर में छोटे मंदिर का तोला तोडकर नकदी चुराना, 8 फरवरी 2021 को मध्य रात्रि में उंझा मार्केट गुजरात से स्कुटी चुराना, 9 फरवरी 2021 को शाम को आबूरोड शहर से संतोष सोनी की मोटर साईकिल चुराना की वारदाते अभियुक्तों ने कबूल की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक रेकर्ड
अभियुक्त इस्लाम खान शातिर अंतर्राज्य चोर व नकबजन हैं, जिसके विरुद्ध राजस्थान व
गुजरात में कई प्रकरण दर्ज है। इसमें थाना सरूपगंज में 1, आबूरोड शहर में 4, जीआरपी आबूरोड में 3, बरलूट में 1, आबूपर्वत में 1 मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त
ईस्लाम खान सुमरा उर्फ मोन्टु पुत्र मेहराब खान जाति मोईला मुसलमान निवासी बालुंदरा पुलिस थाना अमीरगढ जिला साबरकांठा गुजरात, रमेशकुमार पुत्र मोडाराम जाति मेघवाल निवासी केशवणा पुलिस थाना कोतवाली जिला जालोर गिरफ्तार अभियुक्त है।
गठित टीम
छगनलाल डांगी उप निरी{ाक पुलिस थानाधिकारी, सरूपगंज, श्रीमती सरिता उप निरी{ाक पुलिस थानाधिकारी, पुलिस थाना कालन्द्री, हजाराम मारू सउनि सरूपगंज, राजेन्द्रसिंह सउनि सरूपगंज, मांगीलाल हैड कानि सरूपगंज, भजनलाल हैड कानि सरूपगंज, बाबूसिंह कानि सरूपगंज, वागाराम कानि सरूपगंज, हरीराम कानि सरूपगंज, छगनलाल कानि सरूपगंज, शैतानाराम कानि सरूपगंज, हरीसिंह कानि सरूपगंज गठिम टीम में शामिल किए गए।
साईबर सेल
करणीदान उप निरी{ाक प्रभारी साईबर सेल, रमेशकुमार कानि साईबर सेल सिरोही, जितेन्द्रसिंह कानि साईबर सेल सिरोही, सुरेश कुमार कानि साईबर सेल सिरोही, नरेन्द्र कुमार कानि साईबर सेल सिरोही की टीम का कार्य सराहनीय होने से प्रशंसा पत्र मय नकद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button