हमारा मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना: लोढ़ा
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। हमारा मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें जीवन मे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह बात विधायक संयम लोढ़ा ने बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में गार्गी इंदिरा प्रियदर्शिनी तथा बालिका प्रोत्साहन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि गार्गी पुरुस्कार का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य में बहुत सी ऐसी छात्राएं है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिक नहीं पढ़ पाती और बहुत से ऐसे भी लोग है, जो लड़कियों को अधिक नहीं पढ़ाते है। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान गार्गी पुरस्कार के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहित किया है। इस योजना के जरिए लड़कियों को अधिक अंक लाने पर प्रोत्साहन राशि दी गई। गार्गी पुरस्कार स्कीम के तहत लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है। इस योजना के जरिए राज्य की अधिक से अधिक लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। विधायक संयम लोढ़ा ने गार्गी, इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र एवं त्याग व तपस्या पर के बारे में बताया।
पुरस्कार के प्रमाण पत्र वितरित किए
समारोह में सिरोही पंचायत समिति की बाइस छात्राओं को विज्ञान में, सात छात्राओं को वाणिज्य में एवं साठ कला वर्ग की बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के प्रमाण पत्रों से नवाजा गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार में कला वर्ग में पांच विज्ञान वर्ग में तीन एवं वाणिज्य वर्ग में बारह छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। गार्गी पुरस्कार में प्रथम किस्त साठ बालिकाओं को तथा छप्पन बालिकाओं को द्वितीय किस्त के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने गार्गी इंदिरा प्रियदर्शिनी तथा बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के प्रमाण पत्र बालिकाओ वितरित किए।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरसिंह देवड़ा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र मेवाड़ा सभापति नगर परिषद, जितेंद्र सिंघी उपसभापति नगर परिषद तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती गंगा कलावंत जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सिरोही का रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरस्कार की राशि उनके खातों में राज्य सरकार द्वारा जमा करा दी जाएगी। कार्यक्रम में पार्षद जितेंद्र ऐरन, पार्षद बालिका देवी, पार्षद भरत हीरागर, पार्षद धनपत सिंह राठौड़, पार्षद तेजाराम वाघेला, सह वृत पार्षद कांतिलाल खत्री, समाजसेवी प्रकाश प्रजापत एसीबीई प्रथम आनंदराज आर्य, एसीबीईओ द्वितीय दीपक गहलोत, कार्यक्रम अधिकारी देवेश खत्री, शिक्षा अधिकारी मूल शंकर मेघवाल प्रधानाचार्य जय प्रकाश रावल, प्रधानाध्यापक अमृतलाल माली विद्यालय स्टाफ अभिभावक एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत ने सबका आभार जताया। मंच संचालन भंवरलाल सुथार व गोपालसिंह राव ने किया।
आज का दौर तकनीक और संचार का दोर: लोढा
शिवगंज। सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के इस दौर में अब महिलाओं को अपना नजरिया भी बदलना चाहिए। आज का दौर तकनीक और संचार का दौर है, ऐसे में युवतियां अपने हुनर को सामने लाए तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने आने वाला समय आपको नई बुलंदियों पर पहुंचाएगा। विधायक लोढ़ा मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती इंद्रा वर्मा ने की। उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची तथा भामाशाह नरपतसिंह ध्रुबाणा अतिथि के रूप में उपस्थित थे।