जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का दौर जारी
जैसलमेर। जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के एक-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अब तक बड़ाबाग, भू, काणोद, सदराउ, हडड्ा, कोलूतला, कोटडी आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए। इन पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वाच्छता समितियों के सदस्यों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल एवं समितियों के कर्तव्य एवं रख-रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे.पी. जोरवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें जिला मानव संसाधन सलाहकार चेलूराम एवं अन्य संदर्भ व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार बुधवार, 10 फरवरी को ग्राम पंचायत तनोट के 2 गांवों में, 11 फरवरी को ग्राम पंचायत तोगा के नीम्बा-पांचा, मगरे की बस्ती बोगनियाई में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 12 फरवरी को ग्राम पंचायत उत्तमनगर-कराड़ा के नया अचला मेहराजोत, लाला कराडा में, 13 फरवरी को सियाम्बर ग्राम पंचायत के तिबनसर, मोहम्मद का गांव व सूरो का गांव में शिविर आयोजित किये जायेंगे। 15 फरवरी को रायमला ग्राम पंचायत के रायमला, नगों की ढ़ाणी, काकाब तथा साधना में, 16 फरवरी को ग्राम पंचायत नरसिंगों की ढाणी के कोरवा, नरसिंगों की ढाणी, उगवा तथा बादन में, 17 फरवरी को ग्राम पंचायत कनोई के केशुओं की बस्ती, सियाडों की बस्ती, लाखाराम की ढाणी एवं कनोई में, 18 फरवरी को ग्राम पंचायत कोहरा मेहरों की ढाणी के धीरपुरा व कोहरा में शिविरों का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार 21 फरवरी को ग्राम पंचायत भाडली व छिपासरिया में, 22 फरवरी को ग्राम पंचायत राघवा के सेउवा व राघवा में, 24 फरवरी को ग्राम पंचायत सोनू व सेरावा में तथा 25 फरवरी को ग्राम पंचायत उंडा व जसूवा में शिविर आयोजित होंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मार्च माह में 01 मार्च को मंडाई व रावडीचक में, 2 मार्च को बांधा के बांधा व आसुतार ग्राम में तथा 3 मार्च को ग्राम पंचायत कोहरियों के गांव के रतन का गांव व कोहरिया गांव में और 04 मार्च को ग्राम पंचायत नेतसी के ग्राम हेमा व नेतसी में शिविर आयोजित होंगे।