वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी
सिरोही। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के ध्यानाकर्षण पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त पीईईओ/संस्था प्रधानों को पाबंद पर शिक्षकों के प्रति माह वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अमरसिंह को ज्ञापन देकर पीईईओ/संस्था प्रधानों द्वारा और अकारण शिक्षकों का वेतन रोकने की ओर ध्यानाकर्षण करवाया था, जिस पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेकर समस्त पीईईओ/संस्था प्रधानों को पत्र जारी कर शिक्षकों के प्रति माह वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों को राहत प्रदान करने पर संगठन ने आभार व्यक्त किया है।