विधि प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं कल से आरंभ
सिरोही। राजकीय विधि महाविद्यालय में विधि तृतीय वर्ष की कक्षाएं 18 जनवरी से राजस्थान सरकार के आदेशानुसार विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित की जा रही है। इसी क्रम में विधि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 8 फरवरी से सुचारू रूप से प्रारंभ होने जा रही है, जिसमें सोमवार से बुधवार तक डिविजन-ए की कक्षाए और गुरुवार से शनिवार तक डिविजन-बी की कक्षाएं महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर लगी समय सारणी के अनुसार आयोजित होगी। इस संबंध में विद्यार्थी ध्यान दे की बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी नियमानुसार जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी उन्हे परीक्षा से वंचित रखा जा सकता है। समस्त विद्यार्थी महाविद्यालय में कोविड गाइडलाईन का पालन करना सुनिश्चित करें।