बंद पड़े खाद्य सुरक्षा पोर्टल को शुरू करवाने की मांग
सिरोही। बहु उपयोगी गरीब परिवारों को राहत देने वाली खाद्य सुरक्षा योजना के बंद पड़े ऑन लाईन को शुरू करवाने की मांग को लेकर पार्षद ईश्वरसिंह डाबी ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षद डाबी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के ऑन लाइन पोर्टल जो कि करीब 5-6 माह से कोरोना काल महामारी से बंद पड़ा है। उन्होंने बंद पडे पोर्टल को पुनः चालु करवाकर खाद्य सुरक्षा योजना को पुनः गरीब परिवारों जो कि इस दायरे में आते है व इस योजना का लाभ उठाने योग्य पात्र है। उन्हें इस योजना का लाभ देकर लाभान्वित कर कोरोना काल की महामारी से कुछ राहत दिलाई जा सके। इससे गरीब परिवार भी समाज की मुख्य धारा में आकर अपना जीवन निर्वाह अच्छे ढंग से कर सकें।