कार्तिकेय शर्मा का सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
सिरोही। आंनद विद्या मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्तिकेय शर्मा को भारत युवा कला रत्न सम्मान मिलने पर ब्राहमण समाज द्वारा माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। स्नेह मिलान कार्यक्रम में आंनद मिश्रा ने बताया कि भारतीय कला व संस्कृति से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराया जाए। इससे आने वाली पीढ़ी ब्राह्मण समाज का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सके। कार्तिकेय शर्मा को भारत युवा कला रत्न से समानित होने से ब्राह्मण समाज को गौरान्वित हुआ है। उन्होंने ने बताया कि आने वाले समय में समाज मंे शिक्षा पर जोर दिया जाए, ताकि समाज का हर बच्चा अपनी अलग पहचान बना सके। इस अवसर पर अंकित रावल, नितिन रावल, शैलेश शर्मा, परीक्षित मिश्रा, मनीष पुरोहित, सुरेश ओझा, गोपाल रावल, चिराग रावल, मृत्युंजय दवे, सौरभ पुरोहित, दीपक रावल, शिवप्रसाद ओझा, रतन पुरोहित, भरत रावल, भानु ओझा, सौरभ मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।