स्वेच्छा से बाल डोनेट करने वाली बालिकाओं किया सम्मान

जोधपुर। राजस्थान राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने अपने आवास पर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बालिकाओं व महिलाओं द्वारा कैंसर रोग से पीडि़त लोगों के जीवन में खुशियां लाने के उद्देश्य से उनके द्वारा अपने बाल दान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बेनीवाल ने बालिकाओं में सेंट ऐंस स्कूल की कक्षा 6 की प्रतिष्ठा राजपुरोहित (प्रियांशी), 6 वर्ष की यशी भाटी, 70 वर्ष की पुष्पा कल्ला व भव्या तिवाडी, सारंगी बोराणा, प्रिया राठी, पूर्वा ओसतवाल, प्रतिभा केसवानी, प्रियंका व्यास, हेमलता व्यास, श्रेया सोनी, ऐश्वर्या मुन्दड़ा, पूजा राकांवत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आयोग अध्यक्ष बेनीवाल ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों व महिलाओं के इस जज्बे को देखकर अभिभूत हूं। उन्होंने 11 वर्ष की प्रतिष्ठा राजपुरोहित से पूछा कि बेटा आपको पता है आज यह क्या हो रहा है तो बालिका ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, प्रतिष्ठा ने बताया कि उसे डॉ. काजल वर्मा व उसकी मां व पिता डॉ. अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने मॅाटिवेट किया, जिसे सुनकर बेनीवाल ने उसकी तारीफ की। श्रीमती बेनीवाल ने इस अवसर पर कहा कि कैंसर एक गंभीर बिमारी है, जो हमारी दिनचर्या व खानपान में आ रहे बदलावों के कारण इसका प्रभाव बढ रहा है। उन्होंनें इसके लिए घबराने की बजाय जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जोधाणा केनल क्लब द्वारा चलाई मुहिम ‘डोनेट हैयर फोर कैंसर पेसेंट केयर‘ के लिए क्लब अध्यक्ष सुमित माहेश्वरी व सचिव डॉ. निलगिरी तिवारी को शुभकामानाएं दी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button