कैंसर के प्रारंभिक चरण में पहचान के तरीके बताए
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा इंटरएक्ट क्लब उदगम सरदार दून पब्लिक स्कूल की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को समाज में कैंसर के रोगियों की बढती संख्या के बारे में जानकारी देते हुए ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक चरण में पहचान के साधारण तरीकों के बारे में बताया। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की ओर से इस मौके पर हैयर वी शेयर कैंपेन की शुरुआत की गई क्योंकि प्राकृतिक बालों से बनी विग बहुत महंगी होती है। ऐसे में यह संभव नहीं है कि हर कैंसर रोगी इस विग को खरीद सकें। क्लब की सोनल चोधरी ने अपनी दुबई यात्रा के दौरान इसका आसान तरीका तलाशा। इसके तहत नोबल कॉज के तहत हेयर डोनेट करने वालो से 12 इंच या 4 पोनी टेल एकत्र कर एक विग का निर्माण किया जाता है। यह विग कैंसर रोगी को लागत मूल्य पर मुहैया कराई जाती है। अभियान के तहत रोटरी गरिमा सचिव क्रिपल धारीवाल व न्यू जेनरेशन की डायरेक्टर सोनल चौधरी सहित 20 से अधिक लोग हेयर डोनेशन कर चुके है। क्लब की अध्यक्ष निमीशा भंडारी ने बताया कि इस सामाजिक कार्य में ब्यूटी पाइंट सैलून की कावेरी बजाज सहयोग दे रही है।