श्रीयादे माता जन्मोत्सव मेले के बैनर का विमोचन
जोधपुर। प्रजापति (कुम्हार) समाज विकास संस्थान द्वारा झालामण्ड स्थित भक्त शिरोमणी श्री श्रीयादे माता पावन धाम पर आयोजित होने वाले 9 दिवसीय श्री श्रीयादे माता का जन्मोत्सव व मेला कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया।
मेलाध्यक्ष दयालराम सिनावडिय़ा ने बताया कि वार्ड नं. 45 के पार्षद पुखराज प्रजापत के नेतृत्व में 9 दिवसीय मेले के बैनर का विमोचन किया गया। छह फरवरी को ध्वजोराहण, मंगल कलश यात्रा, हवन व श्रीमद् भागवत कथा के साथ मेला का आगाज होगा। कथा का वाचन पण्डित ऋषिराज गौड़ द्वारा किया जाएगा। 12 फरवरी का जागरण होगा। 13 फरवरी का मेले की महाआरती होगी। 14 फरवरी का सम्मान समारोह होगा। इस अवसर संस्थान अध्यक्ष नेमीचन्द तेनगरिया, बिरमाराम सिनावडिया, सन्तोष कुमार, विशनाराम सिंगरवाल, रमेश एणिया राकेश बटाणिया, कोजाराम ढिलवाडी, विशनसिह ढिलवाडी, नेमीचन्द बटाणिया, गणेश चकेणिया, दाखु सिनाडिया, बालाराम बटाणिया, मनोज सिनावडिया इत्यादि उपस्थित थे।