संभागीय आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के संभाग स्तरीय कार्यों की समीक्षा की

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने अपने कक्ष में पीडब्ल्यूडी के संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर संभाग में चल रहे कार्यो की समीक्षा की। संभागीय आयुक्त ने बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता जोधपुर जोन मांगीलाल मीणा से संभाग में करवाये जा रहे सडक़ पेचवर्क, विकास पथ, पीएमजीएस वाई के वर्ष 2019-20, 2020-21 के कार्य, एसडीआर एफ प्रस्तावों की समीक्षा, सरकारी भवनों के कार्यो की प्रगति व निर्माणाधीन राजकीय आवास की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राजस्थान संपर्क पर पेडिंग प्रकरणों को समय पर निस्तारण के भी निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता एनएच पीडब्ल्यूडी एनसी शर्मा से एचएच प्रोजेक्ट, भूमि अवाप्ति प्रकरणों व आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय विश्नोई से विभिन्न प्रोजेक्टस के बारे में प्रगति जानी। संभागीय आयुक्त ने बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मीणा को निर्देश दिए कि संभाग में सरकारी सम्पति, भवनों को रजिस्टर में दर्ज कराने का कार्य करावें। उन्होंने कहा कि जहां कहीं पुराने भवन बने है उनकी स्थिति के बारे में रिपोर्ट तैयार करें व बड़े बड़े बने आवासों के स्थान पर फ्लैट्स सिस्टम बनाने के संबंध में प्लान बनाकर सरकार को भिजावाये ताकि उन आवासों की खाली बडी भूमि का सही उपयोग भी हो सकें।
संभागीय आयुक्त ने पोलोटेक्निक कॅालेज परिसर में सरदार पटेल राजकीय कॅालोनी परिसर में बन रहे टाइप फर्स्ट, सैकण्ड व थर्ड के 40 आवास के निर्माण की प्रगति जानी व कहा कि इन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराया जावे व प्रतिदिन इनकी प्रगति की समीक्षा करें, ताकि कार्य समय पर हो सके। अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर आवास आवंटित किए जा सकें।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि उनके प्रोजेक्ट में कहीं दिक्कत आये तो बतायें। उन्होंने जोधपुर रिंग रोड, जोधपुर-बर बिलाड़ा प्रोजेक्ट, भारत माता प्रोजेक्ट, रिंग रोड डांगियावास करवड, आर आई डी एफ कार्य, पी एम जी एस वाई कार्य, एस डी आर एफ प्रस्ताव व एन एच के कार्यो की समीक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मांगीलाल मीना ने विभिन्न योजनाओं व प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि संभाग में 15 37.65 किलोमीटर पेच वर्क कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण गौरवपथ योजना में प्रथम से चतुर्थ चरण तक 1082 कार्य में से 1018 पूर्ण कर लिए व शेष प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि नगरीय गौरव पथ के 24 स्वीकृत कार्यो में से 23 पूर्ण व 1 प्रगतिरत है। विकास पथ के 29 कार्य प्रगतिरत है, नवीनीकरण व सुदृढीकरण की 25 योजनाओं के 76 कार्य के कार्यादेश जारी कर दिए व सभी प्रारंभ है, मिसिंग लिंक योजना में 2015-16 व 2016-17 के सभी कार्य पूर्ण कर लिए है व कुल स्वीकृत 527 कार्यो में से 350 पूर्ण व शेष चल रहे है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना 2020-21 के 57 कार्यो के वर्क अॅार्डर दिए जा चुके है व 2019-20 के 76 कार्य प्रगतिरत है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के सडक़ नवीनीकरण के कार्य के तहत 245 कार्यो की निविदाएं प्राप्त कर ली व 26 फरवरी को खोली जायेगी, बजट घोषणा के 21 कार्यो की तकनीकी निविदाएं मूल्याकंन प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि सी आर आई एफ योजना में स्वीकृत 3 कार्यो की निविदाएं मुख्यालय पर प्रक्रियाधीन है।
बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण पुरोहित, संयुक्त निदेशक लक्ष्मीनारायण बैरवा, डीएसओ अनिल पंवार, अधीक्षण अभियंता शहर डी एस चौहान, एनसी शर्मा, पीडी अजय विश्नोई, पीएस गहलोत व जीपीबी चौहान व एएसओ अशोक सोनगरा उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button