सडक सुरक्षा के संबंध में प्रदर्शनी व एक्सपर्ट द्धारा जानकारी साझा की
सिरोही। जिला परिषद (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया एवं पाली के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रवीणा चारण एवं सिरोही जिला परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर की मौजूदगी में रोड़ सेफ्टी एक्सपर्ट जयपुर के अश्वीनी बग्गा द्वारा ट्राफिक नियमों के संकेतों व सड़क सुरक्षा संबंधित रोड सेफ्टी चिन्ह का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन कर उनके बारे में उपस्थित यातायात विभाग, पुलिस विभाग, स्काउट, टैक्सी यूनियन, यातायात सलाहकार एवं टोल प्लाजा के कार्मिकों को विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर यातायात के प्रभारी, टोल प्लाजा उथमन के मैनेजर मुलचन्द खिंची, टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष कपूराराम माली, परिवहन विभाग के परिवहन निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा, गौरव सक्सेना, मोहन सिंह इन्दा, सूचना सहायक विजय सिंह, राजू राम, जगदीश कुमार, कुलदीप सिंह, कार्यालय के अन्य कार्मिक एवं संविदा सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेे।
इस मौके पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने आगतुकों से सड़क सुरक्षा नियमों को रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक रूप से अपनाने की बात कहीं जबकि जिला परिवहन अधिकारी ने सभी आंगतुको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
फोटो केप्शनः- 01 एवं 02 संबंधित फोटो।