सेवा भारती समिति के त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न
जोधपुर। सेवा भारती समिति जोधपुर महानगर के अध्यक्ष के चुनाव सेवाधाम छात्रावास पालरोड में प्रोफेसर एनके माहेश्वरी के सानिध्य में संपन्न हुए।
इसमें प्रोफेसर डॉ. महावीर प्रसाद भूतड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने सदस्यों से अशोक अग्रवाल, डॉ. गोविंद किशोर खेतावत एवं उषा जैसलमेरिया को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश धामू मंत्री एवं राकेश सुराणा को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। बैठक में सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री स्वरूपदान उपस्थित थे।