कैवल्य वाटिका में 24 पौधों का रोपण किया

जोधपुर। श्री महावीर जैन नवयुवक मण्डल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा किये जा रहे नित नवआयामों की श्रृंखला में भगवान महावीर उद्यान में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों ने जिन-जिन वृक्षों के नीचे रहकर तप साधना कर केवल्य ज्ञान प्राप्त किया उसी अनुरूप राजस्थान में पावापुरी के बाद जोधपुर में प्रथम तीर्थकर कैवल्य वाटिका में 24 पौधों का रोपण लाभार्थी परिवारजनों द्वारा किया गया।
समिति अध्यक्ष शरद सुराणा व सचिव मीतेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भूमि शुद्धिकरण, पाटला पूजन व स्नात्र पूजन से हुआ जिसमें विधिकारक नितेश पालेचा ने जैन विधि से आचार्य राजतिलकविजय व बाल मुनि मोक्षतिलकविजय की निश्रा में पूजा पढ़ाई। इस अवसर पर संगीतकार धीरज रांका ने भजन प्रस्तुत किए। विधिकारक ने बताया कि इन वृक्षों में तीर्थंकरों के अंश विद्यमान रहते है जिनकी सेवा, दर्शन एवं अर्चना से उन संबंधित तीर्थंकरों की कृपा के साथ ही आध्यात्मिक आभा मण्डल का वातावरण बनता है।
समिति प्रवक्ता प्रवीण सुराणा ने बताया कि वडौदरा, बिहार स्थित पावापुरी, हिमाचल स्थित कांगडी, जम्मू, शम्मेदशिखर आदि स्थानों से पौधे मंगवाए गए। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार के कुलदीप बोथरा, राजेंद्र धारीवाल, सुभाष कोठारी, लेखराज सुराणा, सुरेश मोहनोत, कैलाश भंसाली, अनिश गादिया, राजेंद्र धारीवाल, विमल धारीवाल, देवराज बोहरा, अक्षत भंसाली, आभेष डागा, आलोक चौरडिया, रोहित धारीवाल, पंकज धारीवाल, मनोहर कुमार रांका, जतनराज कोठारी, प्रेमचंद कोचर, गणपत सुराणा, गौतमचंद सुराणा, अनिल भंडारी, अमृतराज गोलिया, राकेश मेहता, प्रशांत बाफना, मुकेश पगारिया, आदि ने सभी तीर्थंकरों के कैवल्यज्ञान कल्याणक पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम रविंद्र कुमार बोथरा, राजेश कर्णावट, विशाल भंडारी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर रक्तदाता तरूण कटारिया, राहुल कोठारी, रवि बोहरा, मुकेश गोदावत, आलोक चौरडिया, पूरण नाहर, सन्तोष मोहनोत, कानराज मोहनोत, प्रकाश मेहता, ललित छाजेड, प्रवीण सुराणा, बलवंत खिंवसरा, लवकेश सालेचा, विरेंद्र सिंघवी, राकेश सुराणा, अमृतराज गोलिया, मि_ुलाल डागा, विक्रम सुराणा, कुशाग्र सुराणा, नीरज सामसुखा, सुरेंद्र नंदावत, ललित सुंदेशा, तरूण समदडिया, गौतम कटारिया, रौनक कर्णावट, सतिन भंडारी, दीपक खिंवसरा, दलपत सिंघवी, अभिषेक मेहता, मनोज जैन आदि सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मीतेश जैन ने किया तथा तरूण कटारिया ने आभार ज्ञापित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button