शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने लिया राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग
सिरोही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से भाग लिया। सिरोही जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी हॉल में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, अति. जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, उप वन सरंक्षक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन के सयोजक राजंेन्द्र सांखला, सिरोही ब्लॉक के जयंतीलाल माली व संबंधित उपस्थित थे।
किया दो मीनट का मौन धारण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहीद दिवस के रूप में कलेक्टेªट प्रागण में अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम खौड, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुंमार, कृषि विस्तार उप निदेशक, आईटी के उप निदेशक समेत अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया।