विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास करेंगे: लोढा

सिरोही। विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि उनकी यह भावना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सडक, पानी, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, खेल के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार हो इसके लिए जो भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वे उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास करेंगे। वे शनिवार को ग्राम पंचायत हालीवाडा में ग्रामीणों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। हालीवाडा से जालोर सीमा पावटी रोड एवं ओपन वेल पानी की टंकी, पाईप लाईन आदि कार्यों के लिये 3 करोड रुपए स्वीकृत करवाने पर ग्रामवासियों ने विधायक का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील है और उन्होंने अनेक निर्णय कर राजस्थान को देश में सुशासन का एक मॉडल राज्य बनाया है। उन्हांेने कहा कि सिरोही जिला दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और इस गति को बढाया जाएगा।
बात कानून में शामिल करने पर भाजपा को एतराज क्यों?
लोढा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों की भलाई के नाम पर तीन ऐसे कानून पास किए है, जिसमें पूंजीपति अपनी मर्जी से चाहेे जितना माल अपने गौदाम में इकट्ठा कर सकेंगंे। इससे बाजार में जब माल कम होने से दाम बढ जाएंगे, तब वे बेचकर भारी मुनाफा कमाएंगे। इसी तरह पूंजीपति जब किसान से फसल का इकरार करेंगा और विवाद होगा तो किसान न्याय के लिए न्यायिक अदालत का दरवाजा नहीं खटा सकेेंगे। उन्होंने कहा जब भाजपा यह दावा कर रही है कि वो किसानों की भलाई के लिए कानून लाई है तो किसानों को कम से कम इतना पैसा तो मिलेगा ही, यह बात कानून में शामिल करने पर भाजपा को एतराज क्यों हैं। लोढा ने कहा कि संविधान में किसी भी विषय पर कानून बनाने के स्पष्ट प्रावधान है। कृषि राज्य सूची में है, लेकिन इसके बावजूद संसद ने हो-हल्ले के बीच बिना चर्चा के ये काले कानून पारित कर संविधान की आत्मा को रौंद दिया हैं। इसमें सर्वोच्च न्यायालय को दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करनी चाहिए।
इनकी रही उपस्थिति
स्वागत समारोह में सरपंच शांतिलाल पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पूर्व सरपंच लक्ष्मण मेघवाल, खेताराम माली, भगवानाराम पुरोहित, चेतन पुरोहित, प्रकाश मेघवाल, जब्बरसिंह देवडा, भेराराम पुरोहित, भारताराम पुरोहित, ईश्वर पुरोहित, नरसाराम पुरोहित, भरत रावल, मुकाराम पुरोहित, नरेश मेघवाल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button