बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऋण के चेक बांटे
जोधपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा नाबार्ड एवं अग्रणी बैंक जोधपुर के संयोजन में स्वयं सहायता समूह मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख सुरेश चंद्र बुंटोलिया ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के उद्देश्य एवं इसके लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम करने और आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करते हुए बुंटोलिया ने बताया कि बैंक के नियमानुसार यदि कोई ग्रामीण महिला यदि व्यवसाय प्रतिनिधि की आवश्यकता रखती है तो वह निर्धारित नियमों के साथ व्यवसाय प्रतिनिधि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ जुड़ सकती है। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 40 स्वयं सहायता समूहों को रु. 43.50 लाख के वितरण चेक मंचासीन अतिथियों के करकमलों से वितरित किए गए। इस अवसर पर नाबार्ड-जयपुर के मुख्य महाप्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव, राजस्थान मरुधर ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक जोधपुर राजेश अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।