केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिरोही। किसान आंदोलन को लेकर केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के विरोध एवं किसानों के समर्थन में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार जय जवान जय किसान जय जय हिन्दुस्तान के नारे की बुलंदी के साथ राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद को किसान विरोधी कानून के खिलाफ चल रहे जन आन्दोलन के समर्थन में संगठन ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर किसान विरोधी कानूनों को तत्काल निरस्त किये जाने की मांग की। संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि केन्द्र सरकार की तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने की हठधर्मिता के विरोध में संगठन ने भी बिगुल बजा दिया हैं। देश का किसान जहां हताश और निराश हो रहा हैं वही जय जवान जय किसान का नारा भी वर्तमान सरकार के रवैये से शर्मसार हो रहा हैं। हजारों बरस की गुलामी का दौर झेलने के बाद देश का किसान आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा बनाए कृषि कानूनों से संभलता नजर आ रहा था। उसे अपनी फसल का न्युनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होने, समय पर ऋण सुविधा मिलने, फसल का बीमा होने, प्राकृतिक आपदा पर सरकार से सहायता मिलने से भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसान के खेत में फसले लहलहाने लगी है, लेकिन बडी पीडा के साथ लिखना पड रहा हैं कि जिन भूमि पुत्रों ने अपने पसीने से देश को खाधान के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाया, जिन अन्न दाताओं के बेटे देश की सीमा पर सुरक्षा प्रहरी बन खडे हैं उनके चेहरे की मुस्कान उनके घरों के सुख चौन को खत्म कर उनकी पहचान समाप्त करने का केन्द्र सरकार का वर्तमान कृषि कानुन उन पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है जो देश के लिए घातक हैं। देश की कृषि क्रय विक्रय व्यवस्था को चंद उघोगपतियों के हाथों बेचकर निजीकरण को बढावा देने वाले एैसे कृषि कानून का आन्दोलनरत लाखों किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध का सगंठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने पुरजोर समर्थन किया हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से विनम्र प्रार्थना की है कि एैसे किसान विरोधी बिल पर केन्द्र सरकार यदि हठधर्मिता त्याग इसे निरस्त नहीं करती है वे अपने स्तर पर इसे निरस्त करने की मांग की।
इनकी रही उपस्थिति
संगठन के जिला प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश शिक्षक नेता डॉ.हनवन्तसिंह मेडतिया, जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष भगवतसिंह देवडा, उपशाखा अध्यक्ष सिरोही देवेश खत्री, पिंडवाडा मनोहरसिंह चौहान, इंदरमल खंडेलवाल, रमेश परमार, गुरूदीन वर्मा, सविता शर्मा, ओमजीलाल शर्मा, भीखाराम कोली, धर्मेंद्र खत्री, नवनीत माथुर, रामावतार, अमित मालवीय, मुकेश शर्मा, उमेश कुमार, वरुण खत्री, बाबूलाल गर्ग, महेन्द्र सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button