गणतंत्र दिवस जैसलमेर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जैसलमेर। गणतंत्र दिवस मंगलवार को जैसलमेर जिले भर में हर्षोल्लापूर्वक मनाया गया। जिलास्तरीय मुख्य समारोह परम्परागत रूप से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ जहाँ मुख्य अतिथि अल्प संख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में बैण्ड धुन प्रसारण, देशभक्तिपूर्ण मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन आदि के कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकी में कोरोना से बचाव व रोकथाम के संदेशों तथा वैक्सीनेशन गतिविधियों के बारे में भी संदेश संवहित किए गए। राज्यपाल का संदेश वाचन अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीना ने किया। समारोह का संचालन हरिवल्लभ बोहरा, विजय बल्लाणी एवं आरती मिश्रा ने किया। गणतंत्र दिवस समारोह में जिलाप्रमुख प्रतापसिंह, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला,  जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, पूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी शिवपाल, नगर विकास न्यास के सचिव अनुराग भार्गव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्चना व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपीन शर्मा, नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा सहित जन प्रतिनिधिगण, प्रशासनिक, विभागीय एवं पुलिस अधिकारीगण, समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। परेड कमाण्डर भवानीसिंह के नेतृत्व में पुलिस, बोर्डर होमगार्ड एवं अरबन होमगाड़ की टुकडियों ने मार्च पास्ट किया। इनका नेतृत्व क्रमशः सब इंस्पेक्टर युधिष्ठिर शर्मा, प्लाटून कमाण्डर हाथी सिंह एवं मानसिंह ने किया।समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने जन समूह का मन मोह लिया। इनमें नेहरू युवा केन्द्र के कलाकारों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम पेश किया। पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाकारों ने कोरोना से बचाव का संदेश देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और लोक गीत तथा लोक वाद्य संगीत से स्वर लहरियों का जादू बिखेरा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसयूएमएएनके विधा की प्रस्तुति दी और कोविड से बचाव के लिए हाथ धोने के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास विभाग, नेहरू युवा केन्द्र आदि की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। शिक्षा विभाग की ओर से गायक कलाकार किरण भाटी ने  और मधुलिका चारण माधुर्य के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया। अन्य लोक कलाकारों ने मोरचंग, ढोलक और भपंग की जुगलबन्दी के साथ पारंपरिक लोक लहरियों से साक्षात कराकर आनंद का ज्वार उमड़ा दिया।

झांकियों ने बिखेरा आकर्षण, दिया संदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न झांकियों ने कोरोना से बचाव और वैक्सीनेशन के बारे में लोक चेतनापरक संदेश दिया। इनमें नगर परिषद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पर्यटन विभाग की झांकियां सराहनीय रहीं।

जिला कलक्टर ने फहराया तिरंगा

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने जिला कलक्ट्री में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button