आधुनिकतम अग्निशमन उपकरणों का डेमोंसट्रेशन

जोधपुर। शहर में आगजनी की घटना होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन को अधिक बेहतर बनाने के लिए नगर निगम आधुनिकतम अग्निशमन उपकरण खरीदने पर विचार कर रहा है। गुजरात की एक फार्म ने आग बुझाने के काम आने वाले आधुनिकतम उपकरणों का डेमोंसट्रेशन किया।
महापौर (उत्तर) कुन्ती देवड़ा, उप महापौर (दक्षिण) किशन लढ्ढा और नगर निगम आयुक्त डॉ. अमित यादव के समक्ष कंपनी के अधिकारियों ने अलग-अलग उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और उसका डेमो भी दिखाया। गुजरात टीएफटी एक्सपर्ट टीम डेमो यूनिट ने अग्निशमन उपकरण मॉनिटर, नोजल, सेफ्टी बूट, सूट, गलबस, हेलमेट, विभिन्न प्रकार की आधुनिक उपकरण के बारे में जानकारी दी साथ ही अग्निशमन वाहनों के साथ इन उपकरणों का डेमो किया गया। महापौर कुन्ती देवड़ा ने डेमो देखने के बाद कहा कि शहर का तेजी से विस्तार हुआ है और कई औद्योगिक इकाइयां यहां काम कर रही है। ऐसे में संभावित आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए आधुनिकतम तकनीक के उपकरणों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। गुजरात की फर्म ने विभिन्न उपकरणों का डेमो किया है। अधिकारियों से चर्चा करने के बाद अग्निशमन केंद्रों को पुनर्जीवित कर अत्याधुनिक उपकरणों से लेस किया जाएगा साथ ही नए अग्निशमन वाहन खरीदने पर भी विचार किया जाएगा। इस दौरान फायर अधिकारी लोकेश गोठवाल फायर अधिकारी जय सिंह चौहान, अजय राज गहलोत, बंसी दास, हेमराज शर्मा मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button