बालिका दिवस पर लगाया जागरूकता शिविर
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायधीश सिद्धेश्वर पुरी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय राजमहल अजय चौक व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजेएस में शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों मेंं उपस्थित छात्राओं को कोविड-19 के बारे में जानकारी प्रदान की। कोविड-19 से बचने के उपायों के बारे में बताया तथा सभी छात्राओं को उनके पेरेन्ट्स व घर में जो बुजुर्ग है उनको कोविड-वेक्सीन लगाने के लिए कहा। वैक्सीन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है, इस बारे में जानकारी प्रदान की व इसके साथ ही बालिकाओं को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के नारे में सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान की, बाल विवाह के सम्बंध में बने कानूनों की जानकारी प्रदान की। छात्राओं को अपना लक्ष्य बड़ा बनाने के लिए कहा व इसके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा के सम्बंध में जानकारी प्रदान की व छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जोधपुर शहर प्रहलाद गोयल व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ग्रामीण रफिक ने भी देश की महान स्त्रियों के उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढने, अपने माता-पिता, अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।