जिला कलेक्टर ने कोविड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया

जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने सीएमएचओ कार्यालय का दौरा कर कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं व कोविन पोर्टल सहित अन्य तकनीकी पक्षों को जायजा लिया। उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा और कन्ट्रोल रूम के अधिकारियों व तकनीकी टीम से बातचीत कर कोविड वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने कोविन पोर्टल लॉगिन से लेकर लाभार्थियों की एंट्री, आवश्यक दस्तावेज, लाभार्थियों को वैक्सीनशन केंद्र चयन, टेक्स्ट संदेश के बारे में तकनीकी टीम द्वारा जानकारी ली। साथ ही पोर्टल संबंधित तकनीकी समस्याओ व उनके समाधान पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविन वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए कोविन पोर्टल हैंडल करने वाली आईटी टीम की मुख्य भूमिका रहेगी। उन्होंने तकनीकी टीम के कार्यो की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की।
उन्होंने कहा कि पहले चरण को मॉडल के रूप में लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करवाये। जैसे-जैसे कोविड वैक्सीनेशन समुदाय स्तर तक जाएगा तब हमें और अधिक मेहनत और नवाचारों के साथ आगे बढऩा है। उन्होंने निर्देश दिये कि वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन के अनुसार लाभार्थी का पूरी पारदर्शिता से चयन करके सही लाभार्थी को टिका लगे। उन्होंने प्रतिदिन टीकाकरण के बाद आँकलन करके सामने आ रही कमियों पर विचार विमर्श कर समाधान करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पहले चरण को जनवरी अंत तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन अभियान के लिए अधिकाधिक जागरूकता लाने के निर्देश प्रदान किए । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा, आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह सांखला, डॉ. ओमप्रकाश कड़वासड़ा, डीएनओ मुकेश सोलंकी, दिनेश मेघसंगानी, विजय चौहान सहित आईटी टीम के कार्मिक मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button