दूसरे चरण का चलाया सफाई अभियान
जोधपुर। जोधाणा जागरुक मंच के संस्थापक साजिद खान के दिशा निर्देश पर मंच के कार्यकर्ता और आमजन के सहयोग से सफाई अभियान का दूसरा चरण चलाया गया।
मंच के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ओर एडवोकेट मोहम्मद खालिद ने बताया कि कब्रिस्तान में सफाई अभियान चलाया गया। मंच द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। मंच की आमजन से अपील है कि वह इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़े और जो लोग कब्रिस्तान फातिहा पढऩे जाते हैं वह अपने रिश्तेदारों और अन्य कब्रों को भी साफ सुथरा रखें। मीडिया प्रभारी सैयद हैदर अली ने बताया कि सफाई अभियान के मौके पर नसीम अली रंगरेज, जमाल खान ओवेशी, आसिफ नूरी, मोहम्मद उस्मान, आरिफ राठौड़, एडवोकेट मोहम्मद खालिद, ताजदार अब्बासी, मोहम्मद यासीन, इमरान कुरैशी, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आरिफ, फजलुर्रहमान आदि समाजसेवक उपस्थित थे।