बालिकाओं की खून व हीमोग्लोबिन की जांच की
जोधपुर। भारत विकास परिषद द्वारा महिला एवं बाल विकास सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका ध्येय है बेटी है तो सृष्टि है। इसके अंतर्गत जोधपुर मारवाड़ शाखा महिला प्रकोष्ठ व जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम सेवा कुंज बालिका छात्रावास सेवा भारती समिति में रखा गया। जोधपुर मारवाड़ शाखा प्रमुख सुधा गर्ग ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन बालिकाओं की निशुल्क हीमोग्लोबिन और ब्लड़ सीबीसी जांच की गई। आने वाले दिनों में बालिकाओं को जांचों के अनुसार उनकी चिकित्सा करवाई जाएगी। प्रत्येक दिन एक-एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बालिकाओं को गुड, चना, लोहे की कड़ाई, स्टेशनरी, ऊनी वस्त्र वितरित किए जाएंगे। शशि प्रभा जैन द्वारा हाइजीन पर व्याख्यान, बालिकाओं हेतु रखा गया है और सुधा गर्ग द्वारा एनीमिया पर एक संबोधन दिया जाएगा। बालिकाओं के लिए एक नृत्य नाटिका व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार सह सचिव हर्ष कुमारी शर्मा के सौजन्य से किया जाएगा। बृजमोहन अग्रवाल द्वारा एक सैनिटरी पैड्स डिस्पेंसर मशीन बालिका विद्यालय में प्रदान की जाएगी। जोधपुर मारवाड़ शाखा की ओर से एक सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन तथा एक सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन बालिका विद्यालयों में भेंट की जाएगी। गर्ग ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रभात माथुर व सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा व मारवाड़ शाखा के अध्यक्ष नारायण रूप राय, सदस्य दिनेश कुमार शर्मा, मोना हरवानी, शशि प्रभा जैन, रेखा अग्रवाल व सह सचिव हर्ष कुमारी शर्मा व सचिव सूर्य प्रकाश का पूर्ण सहयोग रहेगा।