प्रभु प्रसादम योजना पुन: शुरू
जोधपुर। संत चन्द्रप्रभ सागर महाराज व ललितप्रभ सागर महाराज की प्रेरणा से संचालित जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क प्रभु प्रसादम योजना कोरोनाकाल से पहले प्रत्येक रविवार को शान्ति भवन होटल के नीचे संचालित की जाती थी। उसी क्रम में अब पुन: इन्दिरा रसोई देवस्थान विभाग के परिसर में जरूरतमंद 200 लोगों को भोजन करवाया गया।
प्रभु प्रसादम योजना के संयोजक व ट्रस्टी पवन मेहता ने बताया कि अब से प्रत्येक रविवार को 200 से 300 जरूरतमंद लोगों को इन्दिरा रसोई में नि:शुल्क भोजन करवाने का निर्णय संबोधि धाम ट्रस्ट मण्डल ने लिया है व अन्य विभिन्न जगहों पर संचालित हो रही इन्दिरा रसोई में भी इसी प्रकार की व्यवस्था करके जरूरतमंद लोगों को प्रत्येक रविवार को संबोधि धाम ट्रस्ट द्वारा प्रभु प्रसादम योजना के तहत नि:शुल्क भोजन करवाया जाएगा।