अभिनेता यशपाल शर्मा को रिफ में किया जाएगा सम्मानित
जोधपुर। रिफ फिल्म क्लब द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च को जयपुर और जोधपुर में एक हाइब्रिड प्रारूप में सिनेमा में संगीत थीम पर आयोजित किया जाएगा और राजस्थान दिवस का जश्न भी मनाएंगे।
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के संस्थापक सोमेंद्र हर्ष और अंशु हर्ष ने बताया कि ओम पुरी रिफ के पहले संस्करण के हिस्सा थे। ओम पुरी अभी भी रिफ के पैट्रन हैं और हमेशा रहेंगे। इसलिए उनकी याद को बनाए रखने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने 2018 में अपने तीसरे संस्करण के समय ये घोषणा की थी कि ओम पुरी की याद में विशेष कॉमन मैन इन सिनेमा अवार्ड हर साल ओम पुरी की पत्नी और बेटे नंदिता पुरी और ईशान पूरी (ओम पुरी फाउंडेशन, मुंबई) की उपस्थिति में दिया जाएगा। 2018 में, कॉमन मैन इन सिनेमा अवार्ड प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अनंत महादेवन को दिया गया। 2019 में प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह को दिया गया और 2020 में ये अवार्ड अनूप सोनी को दिया गया। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 2021 संस्करण में ओम पुरी फाउंडेशन और रिफ ने ये घोषणा की है की कॉमन मैन इन सिनेमा अवार्ड प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, यशपाल शर्मा को 24 मार्च को जोधपुर में दिया जाएगा। इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च हाइब्रिड प्रारूप यानी वर्चुअल एंड फिजिकल फॉर्मेट में जयपुर एवं जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।