राष्ट्रीय किसान मोर्चा का पांचवा दिन का धरना प्रदर्शन रहा जारी

सिरोही। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वावधान में जिला संयोजक माधुराम देवासी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्री परिसर पर पांचवा दिन धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुरेश वर्मा के आह्वान पर 550 जिला मुख्यालय पर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन सात दिवसीय किया जाएगा। पांचवा दिन बहुजन क्रांति मोर्चा जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट द्वारा तीन कानूनों रोक लगाई गई एवं चार सदस्य की कमेटी बनाई गई उस निर्णय को किसान संयुक्त मोर्चा बात नहीं करेगी। किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा जाहिर समर्थन करता है। पूंजीपतियों के पक्ष के कानून बनाए गए है भविष्य में किसानों व आम जनता के लिए दुष्परिणाम आएंगे। इसलिए इस कानूनों रद्द करने तक आंदोलन जारी रहेगा। 8 अक्टूंबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि टड से स्वंत्रत, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव नहीं हो सकता उसके बाद भी शासक वर्ग, चुनाव आयोग द्वारा लगातार देश में टड को उपयोग किया जा रहा है, जिस वजह से आज सारी समस्या पैदा हुई। इवीएम मशीन को हटाकर बेलेट पेपर से चुनाव कराने की जरूरत है। इस धरना प्रदर्शन में बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ, बुद्धिस्ट इंटरनेशन नेटवर्क, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, अनोप मंडल प्रतिनिधि, इंडियन लीगल प्रोपेशनल एशोसिएशन, संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने जाहिर समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में यशराज सापेला, मानाराम भील, गुलशन कुमार, मदनलाल चौहान, त्रिकमदास, चूनाराम, नथाराम फाचरिया, बाबूलाल सापेला, लक्ष्मीचंद भाटी, श्रवण कुमार, गोविंद दादावत, महेन्द्र कुमार, चूनाराम कालंद्री, नवाराम सूर्याल कालंद्री, मुपाराम रांगी, कपूराराम मेघवाल, रणछोड़राम अनोप मंडल, निर्मला कुमारी, हेमलता कुमारी, सिमरन कुमारी, ललित राज, एडवोकेट रामलाल राठौड़, प्रताप पारंगी, अम्बालाल सोलंकी, दिनेश सोलंकी, अलमत शेख, शेखर कुमार, हरीश गहलोत, एडवोकेट रतनलाल सूर्याल, कैलाशचंद्र नामा, एडवोकेट हरिओम दत्ता, एडवोकेट गोविंद राणा आदि सैकड़ों लोगांे ने समर्थन देकर धरना प्रदर्शन पांचवे दिन भी सफतापूर्वक जारी रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button