बादलचन्द सुगनकंवर चौरडिय़ा विद्यालय खोलने की तैयारी पूरी
जोधपुर। कोविड-19 के कारण लगभग दस माह से बन्द पड़े विद्यालय एक नई ऊर्जा व जोश के साथ सोमवार से फिर से खुलने जा रहे है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार अजीत कॉलोनी स्थित बादलचन्द सुगनकंवर चौरडिय़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी गाइडलाइन की पालना के साथ सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।
संस्था की सह सचिव व मैनेजिंग ट्रस्टी रचना कानूंगो ने बताया कि गाइडलाइन की पालना के तहत सेनिटाईजर, थर्मो स्केनर, कक्षा-कक्षों में छह गज की दूरी के हिसाब से विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, शौचालयों में हाथ धोने के लिए लिक्विड हैंडवॉस आदि नियमों की पालना करते हुए विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ विद्यार्थियों के पुन: विद्यालय आगमन पर उत्साहित है। उन्होंने विद्यालय में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक आने वाले विद्यार्थियों से मास्क, अध्ययन हेतु स्वयं की सामग्र, लंच बॉक्स, पानी की बोतल साथ लेकर आने एवं विद्यालय में किसी अन्य विद्यार्थी के साझा नहीं करने तथा एक-दूसरे से उचित दूरी बनाये रखने की पालना करने की अपील की है।